विकास को जनांदोलन बनाने की जरूरत: नीति आयोग उपाध्यक्ष

कुमार ने भारतीय शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि के लिये निजी क्षेत्र का निवेश आवश्यक है।

जियो

नयी दिल्ली, 24 मई नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने रविवार को कहा कि विकास को जनांदोलन में बदलने की जरूरत है और भारत को 2047 तक दुनिया की दूसरी या तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा रखनी चाहिये।

कुमार ने भारतीय शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि के लिये निजी क्षेत्र का निवेश आवश्यक है।

उन्होंने कहा, "आज हमें विकास को जनांदोलन में बदलने की जरूरत है ... भारत को 2047 तक दूसरी या तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ख्वाहिश रखनी चाहिये।"

भारत अभी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

कुमार ने यह भी कहा कि यदि भारत रोजगार के पर्याप्त अवसर पैदा कर पाता है तो आर्थिक वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने भारतीय समाज की कमजोरियों को दिखाया है। उन्होंने कहा, "हमारे 80 प्रतिशत कार्यकर्ता रडार से नीचे हैं, हमारे पास उनके बारे में आंकड़े नहीं हैं।’’

कुमार ने दुनिया भर में बढ़ते संरक्षणवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि बहुत लंबे समय तक भारत को प्रौद्योगिकी का आयात करना होगा क्योंकि देश ने बहुत समय खो दिया है।

कुमार ने सरकार और उद्यमियों के बीच अविश्वास को दूर करने पर भी जोर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ladki Behan Yojna e-KYC Deadline: लाड़की बहन योजन के लिए ई-केवाईसी सुधार की प्रकिया जल्द करें पूरी, 31 मार्च हैं लास्ट डेट

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स