खेल की खबरें | अपना खेल सुधारकर कुछ रन जुटाने की जरूरत है : कार्तिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने स्वीकार किया कि उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी मैचों में अपने खेल में सुधार करने की जरूरत है क्योंकि वह अभी तक टूर्नामेंट में बल्ले से जलवा नहीं बिखेर पाये हैं।

अबुधाबी, 27 सितंबर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने स्वीकार किया कि उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी मैचों में अपने खेल में सुधार करने की जरूरत है क्योंकि वह अभी तक टूर्नामेंट में बल्ले से जलवा नहीं बिखेर पाये हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ टूर्नामेंट के शुरूआती मुकाबले में 23 गेंद में 30 रन बनाने वाले कार्तिक शनिवार को खाता भी नहीं खोल सके। वह तीन गेंद खेलकर शून्य पर आउट हो गये।

यह भी पढ़े | RR vs KXIP IPL 2020: आज राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की होगी भिडंत, शाम 7.30 बजे शुरू होगा मुकाबला.

हालांकि युवा शुभमन गिल के 62 गेंद में नाबाद 70 रन की बदौलत टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की।

वह अपनी टीम की जीत से खुश थे लेकिन उन्होंने कहा कि वह आगामी मैचों में अच्छा खेलने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़े | KKR vs SRH 8th IPL Match 2020: शुभमन गिल का शानदार अर्धशतक, कोलकाता ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया.

कार्तिक ने मैच के बाद कहा, ‘‘एक बार शून्य पर आउट होने से आप बुरे खिलाड़ी नहीं बन जाते हो। मुझे शायद अपने खेल को सुधारने और कुछ रन जुटाने की जरूरत है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्कोर बोर्ड पर रन जुटाना हमेशा अच्छा होता है। हम काफी मेहनत कर रहे हैं। मुझे लगता है कि आल राउंडर के होने का एक फायदा यह होता है कि आप उन्हें जरूरत के मुताबिक कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हो। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड