देश की खबरें | यादवपुर विश्वविद्यालय परिसर को ‘‘राष्ट्र-विरोधी तत्वों’’ से मुक्त कराने की जरूरत: शुभेंदु अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि यादवपुर विश्वविद्यालय परिसर को ‘‘राष्ट्र-विरोधी तत्वों’’ से मुक्त कराने की जरूरत है।

कोलकाता, 18 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि यादवपुर विश्वविद्यालय परिसर को ‘‘राष्ट्र-विरोधी तत्वों’’ से मुक्त कराने की जरूरत है।

पिछले सप्ताह विश्वविद्यालय में वरिष्ठ छात्रों द्वारा कथित तौर पर रैगिंग और यौन उत्पीड़न के बाद स्नातक प्रथम वर्ष के एक छात्र की मौत हो गई थी।

नेता प्रतिपक्ष ने पार्टी के अन्य विधायकों के साथ नदिया जिले में 17 वर्षीय लड़के के परिवार से मुलाकात की। शुभेंदु ने यह भी कहा कि वे शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु से घटना पर की गई कार्रवाई रिपोर्ट विधानसभा में पेश करने की मांग करेंगे।

शुभेंदु ने कहा, ‘‘हम परिवार के साथ हैं और वे जिस भी तरीके से चाहेंगे उनकी मदद करेंगे। जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन राज्य प्रशासन जिम्मेदारी से बच नहीं सकता।’’

उन्होंने धुर वामपंथी संगठन ऑल इंडिया रिवोल्यूशनरी स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईआरएसएफ) और भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के एक दिन बाद छात्र संगठन द्वारा उन पर ‘‘सुनियोजित हमले’’ का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘राष्ट्र विरोधी ताकतों को यादवपुर विश्वविद्यालय परिसर से बाहर करने की जरूरत है। इस अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जो कुछ हुआ वह पूरी तरह से अराजकता थी और यह अस्वीकार्य है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगले सप्ताह जब विधानसभा सत्र फिर से शुरू होगा तो हम शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु को कार्रवाई रिपोर्ट सदन में पेश करने के लिए मजबूर करेंगे।’’

छात्र नदिया जिले के बगुला का निवासी था। वह स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र था और नौ अगस्त की रात लगभग 11 बजकर 45 मिनट पर छात्रावास की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिर गया था। अगले दिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। मामले में विश्वविद्यालय के नौ पूर्व और वर्तमान छात्रों को गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\