जरुरी जानकारी | रक्षा कारखानों के निगमीकरण पर ध्यान देने की जरूरतः अनिल अग्रवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने रक्षा विनिर्माण कारखानों के निगमीकरण की वकालत करते हुए शनिवार को कहा कि इससे इन कंपनियों की वास्तविक क्षमता सामने आएगी।

नयी दिल्ली, छह अगस्त वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने रक्षा विनिर्माण कारखानों के निगमीकरण की वकालत करते हुए शनिवार को कहा कि इससे इन कंपनियों की वास्तविक क्षमता सामने आएगी।

अग्रवाल ने कहा कि असैन्य क्षेत्र के सार्वजनिक उद्यमों के कुछ दशक पहले हुए निगमीकरण की तर्ज पर रक्षा विनिर्माण कारखानों के लिए भी ऐसे कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देकर दो वर्ष के भीतर भारत में एक और सिलीकॉन वैली बनाई जा सकती है।

निगमीकरण के तहत सरकारी स्वामित्व वाली इकाइयों को निजी कंपनियों की तर्ज पर कॉरपोरेट ढांचे में बदला जाता है। इस तरह सार्वजनिक स्वामित्व होते हुए भी ये पुनर्गठित इकाइयां अधिक सक्षमता से काम कर सकती हैं।

वेदांता की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, अग्रवाल ने भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) बेंगलुरु में दिए अपने संबोधन में सार्वजनिक रक्षा उपक्रमों को कॉरपोरेट ढांचे में बदलने की वकालत की। उन्होंने कहा, ‘‘हमें रक्षा विनिर्माण कारखानों के निगमीकरण पर ध्यान देना चाहिए ताकि इन कंपनियों की वास्तविक क्षमता सामने आ पाए। अभी ये कंपनियां 10 फीसदी क्षमता पर ही काम कर पा रही हैं।’’

उन्होंने कहा कि रक्षा उपक्रमों के निगमीकरण से हजारों रोजगारों का सृजन होगा और इन कंपनियों का प्रदर्शन भी बेहतर होगा।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजार नहीं चाहते हैं कि भारत घरेलू स्तर पर उत्पादन करे। वे चाहते हैं कि भारत केवल बाजार ही बना रहे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी