विदेश की खबरें | भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकार बनाए रखने के प्रयास दोगुना करने की जरूरत: संरा मानवाधिकार प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने सोमवार को कहा कि भारत में सभी अल्पसंख्यकों के अधिकारों को बनाए रखने के प्रयासों को दोगुना करने की स्पष्ट आवश्यकता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा, 11 सितंबर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने सोमवार को कहा कि भारत में सभी अल्पसंख्यकों के अधिकारों को बनाए रखने के प्रयासों को दोगुना करने की स्पष्ट आवश्यकता है।

जिनेवा में मानवाधिकार परिषद के 54वें सत्र को संबोधित करते हुए तुर्क ने कहा कि भारत में उनके कार्यालय को अकसर जानकारी मिलती रहती है कि हाशिए पर रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय हिंसा और भेदभाव के शिकार होते हैं।

उन्होंने दावा किया, ‘‘मुसलमान अकसर ऐसे हमलों का निशाना बनते हैं, हाल ही में उत्तर भारत में हरियाणा और गुरुग्राम में ऐसा हुआ। मणिपुर में, अन्य समुदाय भी मई से हिंसा और असुरक्षा का सामना कर रहे हैं।’’

तुर्क ने कहा, ‘‘असहिष्णुता, घृणा भाषण, धार्मिक अतिवाद और भेदभाव से निपटकर सभी अल्पसंख्यकों के अधिकारों को बनाए रखने के प्रयासों को दोगुना करने की स्पष्ट आवश्यकता है।’’

भारत ने अतीत में कहा है कि न्यायपालिका सहित सभी स्तरों पर भारतीय अधिकारी मणिपुर की स्थिति से अवगत हैं और शांति एवं सद्भाव तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठा रहे हैं।

इस महीने की शुरुआत में, भारत ने मणिपुर पर संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों की टिप्पणियों को सख्ती से खारिज किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट