जरुरी जानकारी | बैंकों के लिए स्टार्टप को इक्विटी समर्थन देने को लेकर परिवेश बनाने की जरूरत: एसबीआई प्रमुख
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने मंगलवार को स्टार्टअप इकाइयों को समर्थन देने के लिए अनुकूल परिवेश बनाने की वकालत की जहां बैंक उन्हें ‘इक्विटी समर्थन’ की पेशकश कर सकें।
मुंबई, 25 फरवरी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने मंगलवार को स्टार्टअप इकाइयों को समर्थन देने के लिए अनुकूल परिवेश बनाने की वकालत की जहां बैंक उन्हें ‘इक्विटी समर्थन’ की पेशकश कर सकें।
उन्होंने कहा कि सरकार एक गारंटी योजना पर भी विचार कर रही है जहां स्टार्टअप को 100 करोड़ रुपये तक के कर्ज के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।
शेट्टी ने यहां नैसकॉम के वार्षिक एनटीएलएफ कार्यक्रम में कहा, ‘‘हमें एक ऐसे परिवेश पर काम करने की जरूरत है जहां बैंकों से इक्विटी समर्थन भी स्टार्टअप के लिए उपलब्ध हो।’’
वर्तमान में बैंकों को स्टार्टअप को इक्विटी सहायता देने की अनुमति नहीं है। वे केवल कर्ज सहायता ही दे सकते हैं।
शेट्टी ने कहा कि जब स्टार्टअप की बात आती है तो देश का सबसे बड़ा बैंक कर्ज समर्थन के मोर्चे पर सक्रिय है। बैंक ऐसे उद्यमों को सीधे या अलग से बनाये गये कोष के माध्यम से ऋण देता है।
इसकी देशभर में सात अलग से बनायी गयी शाखाएं भी हैं जो स्टार्टअप को बैंक से जुड़ी सहायता और ऋण प्रदान करती हैं।
एसबीआई प्रमुख ने यह भी कहा कि बैंक अपने कृषि ऋण क्षेत्र में सुधार के लिए गंभीरता से काम कर रहा है। इसके तहत वह किसानों को बेहतर सेवाएं देने के लिए उपग्रह आंकड़े और अन्य आंकड़ों का उपयोग करेगा।
शेट्टी ने कहा कि बैंक की वर्तमान में देशभर में बैंकिंग के लिए 22,700 शाखाएं और 75,000 फ्रेंचाइजी हैं। बैंक हर हर दिन पांच से 10 शाखाएं खोल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)