देश की खबरें | खत्म होती संयुक्त परिवार परंपरा पर विचार करने की जरूरत : कोविंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को कहा कि बदलते दौर में संयुक्त परिवार की परंपरा लगभग खत्म हो चुकी है और इसपर हमें मंथन करने की जरूरत है।

जयपुर, आठ अप्रैल पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को कहा कि बदलते दौर में संयुक्त परिवार की परंपरा लगभग खत्म हो चुकी है और इसपर हमें मंथन करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में परिवार में बढ़ते विघटन एवं भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति की महत्वाकांक्षाओं के चलते घर के युवा अक्सर घर के बुजुर्ग माता-पिता को अकेला छोड़कर रोजगार और आर्थिक लाभ के लिए बाहर चले जाते हैं।

उन्होंने कहा कि इसी तरह से बुजुर्गों के घर में अकेले रहने का दूसरा कारण यह भी है कि पहले हमारे यहां संयुक्त परिवार की परंपरा हुआ करती थी, लेकिन धीरे-धीरे यह परंपरा लगभग खत्म हो चुकी है और इसपर हमें मंथन करने की जरूरत है। इसकी शुरुआत भी स्वयं से करनी होगी। सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी समझना होगा।

कोविंद उदयपुर में तारा संस्थान के द्रौपदी देवी आनंद वृद्धाश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। एक बयान के अनुसार कोविंद ने कहा कि बुजुर्ग बोझ नहीं, बल्कि संपदा हैं, वे अनुभव का खजाना हैं, वे हमारी सम्पत्ति है।

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का होना एक आश्वासन है, एक परिवार में बुजुर्गों की बहुत उपयोगिता होती है।

उन्होंने कहा हर काल और समय में उनकी उपयोगिता सार्थक होती है। हमें यह नहीं भूलना चाहिये कि बुजुर्गों में अनुभव का धन और आत्मविश्वास का बल होता है।

उन्होंने कहा कि लोगों को भौतिक महत्वाकांक्षाएं उन्हें ऐसा करने पर मजबूर करती हैं, इसमें उनकी भी कोई गलती नहीं है क्योंकि उन्हें जीवनयापन के लिए ऐसा करना ही पड़ता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Etah Viral Video: एटा में बुजुर्ग महिला की बहादुरी, लुटेरों ने नाले में फेंका और बेरहमी से पीटा; फिर भी नहीं छोड़ा अपना पर्स