एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | लॉर्ड्स में बुमराह का सामना करने के लिए अच्छी तैयारी की जरूरत: मैकुलम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा कि दूसरे टेस्ट मैच में उनकी टीम पांचो दिन भारत से पीछे रही और लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह की चुनौती का सामना करने के लिए उन्हें अच्छी तरह से तैयार होने की जरूरत है।

खेल की खबरें | लॉर्ड्स में बुमराह का सामना करने के लिए अच्छी तैयारी की जरूरत: मैकुलम

बर्मिंघम, सात जुलाई इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा कि दूसरे टेस्ट मैच में उनकी टीम पांचो दिन भारत से पीछे रही और लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह की चुनौती का सामना करने के लिए उन्हें अच्छी तरह से तैयार होने की जरूरत है।

बुमराह कार्यभार प्रबंधन के तहत दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेले थे जिसमें भारत ने 336 रन से जीत हासिल करके पांच मैच की श्रृंखला बराबर की। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इसके बाद पुष्टि की कि तेज गेंदबाज बुमराह अगले मैच में वापसी करेंगे।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार मैकुलम ने कहा, ‘‘पूरी संभावना है कि बुमराह अगले मैच में वापसी करेंगे इसलिए हमें अच्छी तरह से तैयार रहने की जरूरत है। मुझे लगता है कि वहां की पिच यहां की तुलना में भिन्न होगी जो हमारे लिए अच्छी बात है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरे टेस्ट में हम पांचो दिन भारत से पीछे रहे। भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। शुभमन गिल बेहतरीन बल्लेबाज हैं और उन्होंने इस पिच पर शानदार प्रदर्शन किया। हम इस पर वैसा नहीं खेल पाए जैसा हम खेलना चाहते थे और वे पूरी तरह से जीत के हकदार थे।‘‘

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने स्वीकार किया कि इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए भेजने का गलत फैसला किया और कुल मिलाकर पिच का आकलन भी गलत किया।

मैकुलम ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, हमने उस टॉस पर विचार किया और कहा कि क्या हमने अवसर गंवा दिया। हमें उम्मीद नहीं थी कि विकेट इतना अच्छा खेलेगा और इसलिए शायद हम थोड़ा गलत फैसला कर गए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).