एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | बांग्लादेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियां जारी: जहांगीर आलम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के गृह मंत्रालय के सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी ने रविवार को कहा कि देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए "आवश्यक तैयारियां" जारी हैं। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी।

विदेश की खबरें | बांग्लादेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियां जारी: जहांगीर आलम
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, छह जुलाई बांग्लादेश के गृह मंत्रालय के सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी ने रविवार को कहा कि देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए "आवश्यक तैयारियां" जारी हैं। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी।

‘ढाका ट्रिब्यून’ ने रविवार को उनके हवाले से कहा, ‘‘सरकार देश भर में भीड़ हिंसा की घटनाओं से निपटने के लिए भी सक्रिय रूप से काम कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि चुनाव में अभी छह महीने बाकी हैं और तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘‘राजनीतिक दलों और निर्वाचन आयोग की भी अपनी-अपनी भूमिकाएं और तैयारियां हैं।’’

खबर में कहा गया है कि जहांगीर आलम ने चुनाव के लिए प्रतिकूल माहौल के आरोपों को भी खारिज किया।

देश में भीड़ हिंसा के बारे में जहांगीर आलम चौधरी ने कहा कि ऐसी घटनाएं काफी हद तक कम हो गई हैं, हालांकि ‘‘कोमिला, चटगांव, फरीदपुर और रंगपुर में नये मामले सामने आए हैं।’’

मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने कहा कि अंतरिम सरकार की मुख्य जिम्मेदारी स्वच्छ, शांतिपूर्ण और समावेशी चुनाव कराना है। यूनुस ने पिछले साल अगस्त में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के सत्ता से हटने के बाद कार्यभार संभाला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).