देश की खबरें | राकांपा नेताओं का करीबी सहयोगी क्रूज मादक पदार्थ मामले का सरगना : भाजपा नेता का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी नेता मोहित भारतीय ने शनिवार को आरोप लगाया कि धुले निवासी सुनील पाटिल क्रूज मादक पदार्थ मामले का ‘मास्टरमाइंड’ है और उसके "महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख सहित राकांपा नेताओं के साथ करीबी संबंध हैं।’’ क्रूज मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के पुत्र आर्यन खान भी आरोपी हैं।

मुंबई, छह नवंबर भारतीय जनता पार्टी नेता मोहित भारतीय ने शनिवार को आरोप लगाया कि धुले निवासी सुनील पाटिल क्रूज मादक पदार्थ मामले का ‘मास्टरमाइंड’ है और उसके "महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख सहित राकांपा नेताओं के साथ करीबी संबंध हैं।’’ क्रूज मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के पुत्र आर्यन खान भी आरोपी हैं।

भारतीय ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह भी आरोप लगाया कि देशमुख ने मादक पदार्थों के तस्कर और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगी चिंकू पठान से यहां सह्याद्री राजकीय गेस्ट हाउस में मुलाकात की थी, जब सख्त लॉकडाउन लागू था।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रवक्ता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने इन आरोपों को "समीर वानखेड़े (एनसीबी मुंबई के क्षेत्रीय निदेशक) की निजी सेना द्वारा भ्रम पैदा करने और सच्चाई से ध्यान हटाने का असफल प्रयास" करार दिया।

मुंबई भाजपा के पूर्व महासचिव भारतीय ने यह भी दावा किया कि क्रूज मादक पदार्थ मामले में स्वापक नियंत्रक ब्यूरो (एनसीबी) का गवाह किरण गोसावी भी सुनील पाटिल का सहयोगी है। उन्होंने दावा किया कि क्रूज पोत पर एनसीबी द्वारा छापा मारने से पहले ही पाटिल एक अक्टूबर से सैम डिसूजा और गोसावी के संपर्क में था।

भारतीय ने आरोप लगाया, "सुनील पाटिल, जिनका नाम एनसीबी अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के दौरान सामने आया, के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख सहित कई राकांपा नेताओं के साथ निकट संबंध हैं। पाटिल क्रूज मादक पदार्थ मामले की पूरी साजिश का ‘मास्टरमाइंड’ है। वह राकांपा के संस्थापक सदस्यों में से एक है और पिछले 20 वर्षों से राकंपा के कई नेताओं के साथ करीबी संबंध हैं।" उन्होंने कहा कि पाटिल पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के बेटे ऋषिकेश देशमुख का 'करीबी दोस्त' है।

भारतीय ने आरोप लगाया कि पाटिल पिछली कांग्रेस-राकांपा सरकारों के दौरान 1999 से 2014 तक और फिर 2019 से जब महागठबंधन सरकार बनी है, तबादला व तैनाती रैकेट (पुलिस अधिकारियों के) में शामिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि 21 जनवरी, 2021 को एनसीबी ने मुंबई के डोंगरी इलाके में चिंकू पठान द्वारा संचालित मादक पदार्थों के एक दवा कारखाने का भंडाफोड़ किया था।

इस बीच, मलिक ने कहा कि वह एक संवाददाता सम्मेलन में 'कल सच्चाई का खुलासा करेंगे।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\