एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एनडीटीवी का शुद्ध घाटा जून तिमाही में बढ़कर 70.31 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अदाणी समूह की मीडिया कंपनी एनडीटीवी का चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध घाटा बढ़कर 70.31 करोड़ रुपये हो गया।

जरुरी जानकारी | एनडीटीवी का शुद्ध घाटा जून तिमाही में बढ़कर 70.31 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 25 जुलाई अदाणी समूह की मीडिया कंपनी एनडीटीवी का चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध घाटा बढ़कर 70.31 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) ने शुक्रवार को शेयर बाजार को इस तिमाही नतीजे की सूचना दी। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध घाटा 47.11 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 14.61 प्रतिशत बढ़कर 107.65 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 93.92 करोड़ रुपये था।

एनडीटीवी ने अपने आय विवरण में कहा, "यह प्रदर्शन विभिन्न मंचों पर मजबूत पकड़, रणनीतिक संपादकीय निवेश और नवाचार पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने से प्रेरित था।"

वित्त वर्ष 2025-26 की जून तिमाही में एनडीटीवी का कुल खर्च 26.12 प्रतिशत बढ़कर 182.67 करोड़ रुपये हो गया।

आलोच्य तिमाही में इसकी कुल आय 15.13 प्रतिशत बढ़कर 112.59 करोड़ रुपये हो गई।

जून तिमाही में कंपनी ने एनडीटीवी मराठी मंच और एनडीटीवी इंडिया क्रिएटर्स मंच की शुरुआत की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2025 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).