जरुरी जानकारी | एनडीटीवी ने 'उद्योग के औसत से ज्यादा' वेतन वृद्धि की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह की मीडिया फर्म एनडीटीवी लिमिटेड ने शनिवार को घोषणा की कि उसने एक सख्त और पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत अपने सभी नेटवर्क क्षेत्रों में वेतन वृद्धि की है।

नयी दिल्ली, 10 जून अडाणी समूह की मीडिया फर्म एनडीटीवी लिमिटेड ने शनिवार को घोषणा की कि उसने एक सख्त और पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत अपने सभी नेटवर्क क्षेत्रों में वेतन वृद्धि की है।

एनडीटीवी ने बयान में कहा, “औसत वेतन वृद्धि 11.50 प्रतिशत है, जो मीडिया उद्योग के औसत से कहीं ज्यादा है।”

बयान के अनुसार वेतन में हुई इस वृद्धि से सिर्फ छह महीने पहले ही न्यू डेल्ही टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) अडाणी समूह में शामिल हुआ है।

एनडीटीवी ने कहा, “वेतन वृद्धि के लिए अपनाई गई प्रक्रिया के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि हमारे कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के अनुसार बेहतर प्रतिपूर्ति की जाए और उनके पास करियर में आगे बढ़ने के लिए निष्पक्ष रूप से पर्याप्त अवसर हों।''

एनडीटीवी के कार्यकारी निदेशक सेंथिल चेंगलवारायण ने कहा, “एनडीटीवी ने वृद्धि का नया चरण शुरू किया है, और हमारी प्रतिभाशाली टीम इसकी अगुआई करेगी।”

अडाणी समूह की एनडीटीवी में लगभग 64 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now