देश की खबरें | नगालैंड में 14 सीट पर एनडीपीपी-भाजपा को बढ़त, उत्तर अंगामी-2 सीट पर रियो आगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझान के अनुसार, सत्तारूढ़ एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन 14, जबकि आरपीआई (ए) दो सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कोहिमा, दो मार्च नगालैंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझान के अनुसार, सत्तारूढ़ एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन 14, जबकि आरपीआई (ए) दो सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू हुई।

आयोग ने कहा कि नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) ने 11, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन सीट पर बढ़त बना ली है। नगालैंड की 60 विधानसभा सीट में से एनडीपीपी ने 40, जबकि भाजपा ने 20 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे।

आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, उत्तर अंगामी-2 सीट पर मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो अपने प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार एस साचू से 3,709 वोट से आगे हैं।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) को दो, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को दो और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को एक सीट पर बढ़त हासिल हुई है।

दो सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं। जनता दल (यूनाइटेड) ने एक सीट पर बढ़त बना रखी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट