देश की खबरें | एनडीएमसी की मध्य दिल्ली में मूर्तियों और प्रदर्शन कलाओं का संग्रहालय बनाने की योजना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) मध्य दिल्ली के मंडी हाउस क्षेत्र को अमेरिका, ब्रिटेन और जापान की तर्ज पर एक व्यवस्थित मूर्तिकला स्थल और कला विशिष्टता वाले क्षेत्र में बदलने की योजना बना रही है।
नयी दिल्ली, एक जुलाई नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) मध्य दिल्ली के मंडी हाउस क्षेत्र को अमेरिका, ब्रिटेन और जापान की तर्ज पर एक व्यवस्थित मूर्तिकला स्थल और कला विशिष्टता वाले क्षेत्र में बदलने की योजना बना रही है।
मंडी हाउस में कई उल्लेखनीय सांस्कृतिक केंद्र स्थित हैं।
पूरे क्षेत्र में 2025 समाप्त होने से पहले भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकारों की कुछ कृतियां प्रदर्शित हो सकती हैं।
इस क्षेत्र में मंडी हाउस, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, फिक्की ऑडिटोरियम, श्री राम सेंटर, इंडिया गेट-एनजीएमए, हैदराबाद हाउस, त्रावणकोर भवन और त्रिवेणी कला संगम शामिल हैं,
एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।
उन्होंने कहा कि यह पहल एनडीएमसी के कुल बजट का एक प्रतिशत दृश्य और प्रदर्शन कला को बढ़ावा देने के लिए निर्धारित करने के पहले के संकल्प पर आधारित है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

