नयी दिल्ली, 27 अप्रैल नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले दक्षिण दिल्ली के सत्य सदन क्षेत्र में सेलोसिया, बालसम और कॉसमॉस सहित लगभग चार हजार फूलों के पौधों को प्रदर्शित करने का फैसला किया है।
एनडीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह नगर निकाय द्वारा जारी एक निविदा में फूलों की छह किस्मों की मांग की गई थी।
उन्होंने बताया कि उन छह किस्मों में सेलोसिया, बालसम, कॉसमॉस, गिलार्डिया, विंका हाइब्रिड और जिन्निया के फूलों के पौधे शामिल हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि फूलों के इन किस्मों को इसलिए चुना गया है ताकि फूल गर्मियों की धूप से प्रभावित न हों और बगीचे की शोभा बढ़ाएं।
अधिकारी ने बताया कि निविदा में कुल 3,950 फूलों के पौधों की मांग की गई है।
गौरतलब है कि भारत एक दिसंबर से जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है इसके मद्देनजर भारत में 55 स्थानों पर 200 से अधिक बैठकें प्रस्तावित हैं।
इसके अलावा इस साल सितंबर महीने में दिल्ली में शिखर सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY