देश की खबरें | एनडीएमसी चांदनी चौक में स्थापित अस्थायी मंदिर को कानूनी दर्जा प्रदान कर सकती है : महापौर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) चांदनी चौक क्षेत्र में हनुमान मंदिर का अस्थायी ढांचा खड़ा किए जाने को कानूनी दर्जा प्रदान करने की संभावनाएं तलाश करेगा। एनडीएमसी के महापौर जय प्रकाश ने रविवार को यह बात कही। हालांकि, पुलिस इस मामले में कार्रवाई शुरू कर चुकी है।

नयी दिल्ली, 21 फरवरी भाजपा शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) चांदनी चौक क्षेत्र में हनुमान मंदिर का अस्थायी ढांचा खड़ा किए जाने को कानूनी दर्जा प्रदान करने की संभावनाएं तलाश करेगा। एनडीएमसी के महापौर जय प्रकाश ने रविवार को यह बात कही। हालांकि, पुलिस इस मामले में कार्रवाई शुरू कर चुकी है।

चांदनी चौक में गत जनवरी में प्रशासन ने अदालत के आदेश के बाद एक मंदिर को गिराने की कार्रवाई की थी, जिसके स्थान पर यह अस्थायी ढांचा खड़ा किया गया है।

जय प्रकाश ने कहा, ‘‘ ढांचे को कानूनी दर्जा प्रदान करने की संभावनाएं तलाश करने के लिए मैंने सोमवार को अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाने की योजना बनाई है।’’

उन्होंने मामले को बेहद संवेदनशील करार दिया। साथ ही कहा कि वैसे ढांचा सड़क के मध्य भाग में है।

कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि अस्थायी स्टील का ढांचा गत शुक्रवार तड़के तैयार किया गया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे।

दिल्ली सरकार का लोक निर्माण विभाग चांदनी चौक के सौंदर्यीकरण का काम कर रहा है। विभाग ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर चांदनी चौक के मध्य भाग में स्थापित किए गए स्टील ढांचे के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया। इस मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमें शिकायत प्राप्त हुई है और इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।’’

इस बीच, स्थानीय लोगों ने इस अस्थायी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। इस जगह पर पुराने मंदिर में स्थापित भगवान हनुमान की मूर्ति भी स्थापित की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\