जरुरी जानकारी | एनडीडीबी ने मीनेश सी शाह को प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) ने मीनेश सी शाह को 15 नवंबर से अपना प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) ने मीनेश सी शाह को 15 नवंबर से अपना प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राज्यसभा में एक लिखित जवाब में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरषोत्तम रूपाला ने बताया कि गुजरात स्थित एनडीडीबी के पास दिसंबर, 2020 से नियमित चेयरमैन नहीं है।

भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग में तत्कालीन संयुक्त सचिव वर्षा जोशी ने एक दिसंबर, 2020 से 31 मई, 2021 तक एनडीडीबी के चेयरमैन पद का अतिरिक्त प्रभार संभाला था।

मंत्री ने कहा, ‘‘मीनेश सी शाह एनडीडीबी के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य कर रहे हैं और एक जून, 2021 से 14 नवंबर, 2022 तक एनडीडीबी के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।’’

एनडीडीबी बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णय के आधार पर, शाह को 15 नवंबर, 2022 से प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में नियुक्त किया गया है।

रूपाला ने कहा कि शाह 15 नवंबर, 2022 से एनडीडीबी के एमडी के रूप में काम कर रहे हैं और 30 नवंबर, 2022 तक चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘एक दिसंबर, 2022 से प्रभावी छह महीने की अवधि के लिए या नियमित चेयरमैन के कार्यभार संभालने तक एनडीडीबी के प्रमुख के अतिरिक्त प्रभार के विस्तार का प्रस्ताव नोडल विभाग को उनकी मंजूरी के लिए भेजा गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\