देश की खबरें | तीन-चौथाई बहुमत से बिहार में बनेगी राजग की सरकार: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही भाजपा ने दावा किया कि वह पूरी तरह से तैयार है और राज्य में तीन-चौथाई बहुमत से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 सितंबर निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही भाजपा ने दावा किया कि वह पूरी तरह से तैयार है और राज्य में तीन-चौथाई बहुमत से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी।

निर्वाचान आयोग ने 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को तीन चरणों में मतदान कराने और 10 नवंबर को मतगणना कराने की घोषणा की है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों के लिए 1.06 लाख केंद्रों पर 7.29 करोड़ लोग डालेंगे वोट.

चुनाव की घोषणा का स्वागत करते हुए भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पार्टी पूरी तरह से तैयार है और उसकी जीत सुनिश्चित है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर राज्य में राजग की सरकार बनेगी और सुशासन के एजेंडे पर काम करती रहेगी।

यह भी पढ़े | Jindal Global Law School: जेजीएलएस भारत में बनी सबसे बड़ी लॉ फैकल्टी, 103 नए संकाय सदस्यों की हुई नियुक्ति.

भाजपा महासचिव व बिहार के प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने दावा किया कि इस बार विधानसभा के चुनाव में राजग 2019 के लोकसभा चुनाव के अपने प्रदर्शन को दोहराएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘राजग इस चुनाव को तीन-चौथाई बहुमत से जीतने जा रहा है।’’

मालूम हो कि बिहार में भाजपा, जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी का गठबंधन है। इन तीनों दलों ने मिलकर लोकसभा के चुनाव में राज्य की 40 में से 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)