देश की खबरें | राजग सरकार राज्यों को नगर निगम बनाने की कोशिश कर रही है :येचुरी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 26 अगस्त माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को आरोप लगाया कि राजग नीत केंद्र सरकार राज्य सरकारों को नगर निगम के स्तर तक कमतर करने की कोशिश कर रही है।

येचुरी ने ‘तेलंगाना ऑनलाइन सार्वजनिक बैठक’ को संबोधित करते हुए कहा कि लॉकडाउन के पहले तीन महीनों की अवधि में करीब 15 करोड़ लोगों की नौकरियां चली गयीं और उनकी क्रय क्षमता भी कम हो गयी, वहीं अमीर और अमीर हो गये।

यह भी पढ़े | NEET-JEE 2020 Exam 2020: मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को लिखा पत्र, नीट और जेईई की परीक्षा को स्थगित करने की मांग की.

माकपा नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कोरोना वायरस को फैलने से नहीं रोक पाई और इस महामारी के लिए की जा रही जांच की संख्या के मामले में भारत, दुनिया में सबसे कम जांच वाले देशों में है।

उन्होंने कहा कि इस पर भी सरकार ने पल्ला झाड़ लिया और लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया।

यह भी पढ़े | दिल्ली: शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को लिखा पत्र, NEET-JEE की परीक्षा को स्थगित करने का किया अनुरोध: 26 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

माकपा नेता ने कहा कि राज्य सरकारें केंद्र से जीएसटी कर बकाया मांग रही है और केंद्र कहता है कि उसके पास पैसा नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी तरफ हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक निजी ट्रस्ट कोष पीएम केयर्स निधि का गठन किया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)