देश की खबरें | राजग ने किया कांग्रेस की ‘करतूतों’ का पर्दाफाश, बौखलाई कांग्रेस ने लिया शरीरिक बल का सहारा: रीजीजू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने शुक्रवार को कांग्रेस पर राजनीतिक प्रदर्शनों के दौरान शारीरिक बल का सहारा लेने का आरोप लगाया और दावा किया कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्यों की ओर से दशकों तक की उसकी करतूतों का पर्दाफाश किए जाने के बाद वह बौखला गई है।
नयी दिल्ली, 20 दिसंबर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने शुक्रवार को कांग्रेस पर राजनीतिक प्रदर्शनों के दौरान शारीरिक बल का सहारा लेने का आरोप लगाया और दावा किया कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्यों की ओर से दशकों तक की उसकी करतूतों का पर्दाफाश किए जाने के बाद वह बौखला गई है।
रीजीजू ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस के इस आरोप को खारिज कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर का कथित तौर पर अपमान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को विपक्ष द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद हताशा भरे कदम उठाए हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘सभी ने देखा कि हमारे सांसदों को कैसे चोट पहुंचाई गई। प्रियंका गांधी वाद्रा ने शायद इसे नहीं देखा होगा।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें (भाजपा सांसदों को) चोट पहुंचाई और भाजपा की एक महिला सांसद के साथ दुर्व्यवहार किया।’’
अस्पताल में भर्ती सांसदों की हालत के बारे में पूछे जाने पर रीजीजू ने कहा कि उनकी हालत बहुत गंभीर नहीं है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजग सांसदों की यह जायज मांग है कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए और उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि राजग के सांसद बहुत गुस्से में हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2024 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

