देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में राजग उम्मीदवारों ने स्नातक एमएलसी चुनाव जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार ए राजेंद्र प्रसाद और पी राजशेखरम ने आंध्र प्रदेश में स्नातक विधान परिषद सदस्य चुनाव जीत लिया है।
अमरावती, चार मार्च राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार ए राजेंद्र प्रसाद और पी राजशेखरम ने आंध्र प्रदेश में स्नातक विधान परिषद सदस्य चुनाव जीत लिया है।
जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र एमएलसी चुनाव में एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।
मंगलवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार प्रसाद ने आंध्र प्रदेश के अविभाजित कृष्णा-गुंटूर जिलों से स्नातक एमएलसी सीट जीती है।
गुंटूर की जिलाधिकारी एस नागलक्ष्मी ने मंगलवार को परिणाम की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी।
जिलाधिकारी एस नागलक्ष्मी ने कहा, ‘‘मैं घोषणा करती हूं कि ए राजेंद्र प्रसाद (तेलुगु देशम) को आंध्र प्रदेश विधान परिषद में सीट भरने के लिए विधिवत रूप से निर्वाचित किया गया है।’’
इसी प्रकार, तेलुगु देशम पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनसेना वाले राजग का प्रतिनिधित्व करने वाले पी राजशेखरम ने अविभाजित पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी जिलों से स्नातक एमएलसी चुनाव जीता।
इसी तरह, निर्दलीय उम्मीदवार जी श्रीनिवासुलु नायडू ने श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापत्तनम के अविभाजित जिलों से शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट हासिल की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)