देश की खबरें | एनसीडब्ल्यू को 2024 में अब तक 12,600 शिकायतें मिलीं, उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) को इस साल अब तक 12,600 शिकायत प्राप्त हुई हैं, जिनमें से सबसे अधिक शिकायतें उत्तर प्रदेश की ओर से दर्ज कराई गईं हैं। एनसीडब्ल्यू के आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।

नयी दिल्ली, 18 जून राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) को इस साल अब तक 12,600 शिकायत प्राप्त हुई हैं, जिनमें से सबसे अधिक शिकायतें उत्तर प्रदेश की ओर से दर्ज कराई गईं हैं। एनसीडब्ल्यू के आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।

एनसीडब्ल्यू की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक शिकायत गरिमा का अधिकार श्रेणी में प्राप्त हुईं, जिसमें घरेलू हिंसा के अलावा अन्य उत्पीड़न शामिल हैं। इस श्रेणी में एनसीडब्ल्यू को कुल 3,107 शिकायत प्राप्त हुईं।

एनसीडब्ल्यू की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इसके बाद घरेलू हिंसा की 3,544 शिकायत दर्ज की गईं। आंकड़ों के अनुसार इसके बाद दहेज उत्पीड़न की 1,957 शिकायत, छेड़छाड़ की 817 शिकायत, महिलाओं के प्रति पुलिस की उदासीनता की 518 शिकायत और दुष्कर्म तथा दुष्कर्म के प्रयास की 657 शिकायत प्राप्त हुईं।

एनसीडब्ल्यू ने बताया कि यौन उत्पीड़न की 493 शिकायत, साइबर अपराध की 339 शिकायत, पीछा करने की 345 शिकायत और झूठी शान की खातिर अपराध की 206 शिकायत दर्ज की गईं।

एनसीडब्ल्यू के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा 6,470 शिकायत उत्तर प्रदेश में दर्ज की गईं। इसके बाद दिल्ली (1,113) और महाराष्ट्र (762 शिकायत) का स्थान रहा।

आयोग के अनुसार बिहार में 584, मध्य प्रदेश में 514, हरियाणा में 506, राजस्थान में 408, तमिलनाडु में 301, पश्चिम बंगाल में 306 और कर्नाटक में 305 शिकायत दर्ज की गईं।

एनसीडब्ल्यू द्वारा 2023 में महिलाओं से संबंधित कुल 28,811 शिकायत दर्ज की गईं थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\