देश की खबरें | नेकां के मुबारक गुल ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के छह बार के विधायक मुबारक गुल ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में शपथ ली।

श्रीनगर, 19 अक्टूबर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के छह बार के विधायक मुबारक गुल ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में शपथ ली।

राजभवन में आयोजित एक समारोह में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुल को पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, अन्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में श्रीनगर की ईदगाह विधानसभा सीट छठी बार जीतने वाले गुल को शुक्रवार को अस्थायी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

वह सोमवार को दोपहर दो बजे विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।

गुल 2013 से 2015 तक पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य की विधानसभा के अध्यक्ष रहे। वह मुख्यमंत्री के रूप में अब्दुल्ला के पहले कार्यकाल के दौरान उनके सलाहकार थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\