देश की खबरें | एनसीआरटीसी ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक सिखाने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक सिखाने के लिए गाजियाबाद और मेरठ में बुधवार को कौशल विकास शिविर का आयोजन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक सिखाने के लिए गाजियाबाद और मेरठ में बुधवार को कौशल विकास शिविर का आयोजन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खेती की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक कार्यक्रम के शुरुआती चरण को गाजियाबाद और मेरठ जिले के भुद, बराल, खदराबाद, नंगला मूसा, असालत नगर, काकरा, साहापुर, सारा, कनोजा और सिकरीकुर्त में लागू किया जा रहा है।

एनसीआरटीसी ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत किसानों में आधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी के प्रति जागरुकता पैदा करने और उनके कौशल विकास के लिए किया जा रहा।

एनसीआरटीसी के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत किसानों का यह भी बताया जाएगा कि कैसे हाड्रोपोनिक्स (मिट्टी के बजाय पानी में पौधों के लिए जरूरी पोषक तत्व मिलाकर खेती करने की तकनीक) से वे अपनी आय बढ़ा सकते हैं।’’

एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की श्रृंखला में कुल 104 प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे जिनमें दिल्ली-गाजियाबाद-मेट्रो रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) गलियारे के किनारे बसे 52 गांवों के करीब 1,500 किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

मौजूदा समय में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ गलियारे का निर्माण कार्य चल रहा है और एनसीआरटीसी का लक्ष्य 2025 में इस गलियारे को पूरी तरह से यात्रियों के लिए खोलना है।

इस गलियारे के 17 किलोमीटर प्राथमिक हिस्से को इस साल खोला जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\