देश की खबरें | राकांपा की पुणे, नागपुर इकाई ने शरद पवार के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की पुणे और नागपुर शहर इकाई ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी प्रमुख शरद पवार को अपना समर्थन देने की घोषणा की।

पुणे, चार जुलाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की पुणे और नागपुर शहर इकाई ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी प्रमुख शरद पवार को अपना समर्थन देने की घोषणा की।

राकांपा की पुणे इकाई के अध्यक्ष प्रशांत जगताप, पुणे के प्रवक्ता अंकुश काकड़े, राज्यसभा सदस्य वंदना चव्हाण, पार्टी नेता रवींद्र मालवदकर और कई पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में यहां हुई बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया।

प्रस्ताव में पार्टी ने भाजपा के ‘‘गंदे राजनीतिक रुख’’ की निंदा की और दावा किया कि भाजपा को पता था कि राकांपा को खत्म किए बिना वह अपने उद्देश्य को हासिल नहीं कर पाएगी।

प्रस्ताव में कहा गया कि शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ही ‘‘असली’’ पार्टी है।

अजित पवार ने रविवार को राकांपा से बगावत कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ आठ अन्य राकांपा नेताओं ने भी एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार में मंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इसे राकांपा के संस्थापक शरद पवार के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। शरद पवार ने 24 वर्ष पहले राकांपा की स्थापना की थी।

इस बीच, राकांपा की नागपुर शहर और ग्रामीण इकाइयों ने शरद पवार के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया। दुनेश्वर पेठे के नेतृत्व में राकांपा की नागपुर शहर इकाई ने एक प्रस्ताव पारित कर शरद पवार के नेतृत्व पर भरोसा जताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\