देश की खबरें | परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा दे रही राकांपा : एकनाथ शिंदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पर परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

श्रीनगर, 11 जून महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पर परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने एक दिन पहले ही अपनी बेटी सुप्रिया सुले को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था।

शिंदे ने यहां जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात भी की।

शिंदे ने राजभवन में पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि जिस तरह उद्धव जी शिवसेना में खुद मुख्यमंत्री बने और अपने बेटे को मंत्री बनाया, वही राकांपा में भी हो रहा है।’’

शिंदे ने कहा, ‘‘शरद पवार अध्यक्ष हैं और परिवार के एक सदस्य को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया। यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है और मुझे इसमें दखल देने की जरूरत नहीं है, लेकिन ऐसा ही होता है।’’

शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे की इस टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कि महाराष्ट्र में भाजपा के कुछ स्थानीय नेता ‘‘स्वार्थ की राजनीति’’ कर रहे हैं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामूली मसला है और भाजपा ने इस पर स्पष्टीकरण जारी किया है।

शिंदे ने कहा, ‘‘यह एक मामूली मसला है, जो अब खत्म हो गया है। महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इस पर स्पष्टीकरण दिया है और मुझे नहीं लगता कि इस पर कुछ और कहने की जरूरत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड