देश की खबरें | राकांपा गुटबाजी : शरद पवार के खेमे ने अजित गुट पर झूठा हलफनामा दायर करने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शरद पवार खेमे ने बृहस्पतिवार को अजित पवार गुट पर पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावा करने के लिए निर्वाचन आयोग के समक्ष गलत हलफनामा पेश करने का आरोप लगाया।

नयी दिल्ली, नौ नवंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शरद पवार खेमे ने बृहस्पतिवार को अजित पवार गुट पर पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावा करने के लिए निर्वाचन आयोग के समक्ष गलत हलफनामा पेश करने का आरोप लगाया।

इसके अलावा शरद पवार गुट ने कथित तौर पर साक्ष्यों को गलत साबित करने के लिए निर्वाचन आयोग से अजित पवार गुट के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

जुलाई की शुरुआत में महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के लिए चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत करने से दो दिन पहले, अजित पवार ने 30 जून को निर्वाचन आयोग का रुख किया था और पार्टी के नाम के साथ-साथ चुनाव चिह्न पर भी अपना दावा किया था। अजित पवार ने 40 विधायकों के समर्थन का दावा करते हुए खुद को पार्टी अध्यक्ष घोषित किया था।

हाल ही में, शरद पवार के नेतृत्व वाले राकांपा के गुट ने निर्वाचन आयोग को बताया था कि पार्टी में कोई विवाद नहीं है, सिवाय इसके कि कुछ शरारती व्यक्ति अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के लिए संगठन से अलग हो गए हैं।

शरद पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट के संदर्भ में यह बात कही थी।

निर्वाचन आयोग के समक्ष इस मुद्दे को लेकर हुई सुनवाई के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते अभिषेक मनु सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने अजित पवार गुट की ओर से दायर हलफनामों को पूरी तरह से झूठ दिखाने के लिए आयोग के समक्ष चौंकाने वाले और आश्चर्यजनक तथ्य पेश किए। हमने आयोग को धोखाधड़ी की 24 श्रेणियां के बारे में जानकारी दी है।’’

उन्होंने कहा कि अजित पवार समूह द्वारा पेश किए गए सबूत झूठे थे, यह साबित करने के लिए शरद पवार समूह द्वारा लगभग 9,000 हलफनामों का विश्लेषण किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर