देश की खबरें | राहुल गांधी के साथ ‘बुरे बर्ताव’ के लिए राकांपा प्रमुख ने उत्तरप्रदेश पुलिस की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के काफिले को रोके जाने पर पार्टी प्रमुख शरद पवार सहित राकांपा नेताओं ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की। कांग्रेस नेता हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे और इसी दौरान पुलिस ने उनके काफिले को रोक लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, एक अक्टूबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के काफिले को रोके जाने पर पार्टी प्रमुख शरद पवार सहित राकांपा नेताओं ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की। कांग्रेस नेता हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे और इसी दौरान पुलिस ने उनके काफिले को रोक लिया।

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा ग्रेटर नोएडा में रोके जाने के बाद कांग्रेस नेता पैदल ही हाथरस की ओर बढ़ गए।

यह भी पढ़े | Delhi Violence: दिल्ली हिंसा मामले में अदालत ने शरजील इमाम की न्यायिक हिरासत 22 अक्टूबर तक बढ़ाई.

पवार ने ट्वीट किया कि राहुल गांधी के प्रति उत्तरप्रदेश पुलिस का ‘‘बुरा बर्ताव’’ ‘‘अति निंदनीय’’ है।

पवार ने ट्वीट किया, ‘‘यह उन लोगों के लिए निंदनीय है जिन पर कानून बनाए रखने का जिम्मा है लेकिन वे इस तरह से लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचल रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | IPL Betting: गोवा में आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे पांच लोग गिरफ्तार.

पवार का समर्थन करते हुए महाराष्ट्र के मंत्री और राज्य राकांपा के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने आरोप लगाया कि घटना से भाजपा के यह व्यवहार उजागर होता है कि वह ‘‘भगवान राम का नाम लेती है लेकिन नाथूराम की तरह काम करती है।’’ उनका इशारा नाथूराम गोडसे द्वारा महात्मा गांधी की हत्या की तरफ था।

उन्होंने कहा, ‘‘एक प्रमुख पार्टी के प्रमुख नेता के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है।’’

महाराष्ट्र के गृह मंत्री और राकांपा के नेता अनिल देशमुख ने यहां संवाददाताओं से कहा कि परिवार को सांत्वना देने के लिए वहां जा रहे किसी भी राजनीतिक दल के नेता को नहीं रोका जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आश्चर्य हो रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को परिजन से नहीं मिलने दिया। यह बहुत गंभीर मुद्दा है।’’

राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने भी उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई की निंदा की।

नीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\