जरुरी जानकारी | एनसीएलटी ने जेट एयरवेज को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय बेचने की अनुमति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एनसीएलटी ने जेट एयरवेज को उसके बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित परिसर को बेचने की इजाजत दे दी है। इस बिक्री से मिली धनराशि का इस्तेमाल बंधक कर्जदाता एचडीएफसी का 360 करोड़ रुपये का बकाया चुकाने, विदेशी ऋण को खत्म करने और कॉरपोरेट दिवालिया समाधान प्रक्रिया की लागत वहन करने के लिए किया जाएगा।

मुंबई, 14 जून एनसीएलटी ने जेट एयरवेज को उसके बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित परिसर को बेचने की इजाजत दे दी है। इस बिक्री से मिली धनराशि का इस्तेमाल बंधक कर्जदाता एचडीएफसी का 360 करोड़ रुपये का बकाया चुकाने, विदेशी ऋण को खत्म करने और कॉरपोरेट दिवालिया समाधान प्रक्रिया की लागत वहन करने के लिए किया जाएगा।

जेट एयरवेज के दिवालिया समाधान पेशेवर आशीष छावछरिया ने विदेशी ऋण को चुकाने के लिए गोदरेड बीकेसी भवन में उसकी तीसरी और चौथी मंजिल को बेचने के लिए एनसीएलटी से मंजूरी मांगी थी। जेट एयरवेज विदेशी ऋण चुकाकर अमेरिकी निर्यात-आयात बैंक से छह विमानों का स्वामित्व पा सकेगी।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

दिवालिया पेशेवर ने ऋणदाताओं की समिति की 10वीं बैठक में 74.45 फीसदी मतों से इस प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद 24 अप्रैल को न्यायाधिकरण से बिक्री के लिए अनुमति मांगी थी।

एनसीएलटी की प्रधान पीठ ने इस संबंध में 11 जून को एयरलाइंस को परिसर को बेचने की इजाजत दी।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

आदेश में कहा गया कि ऋणदाताओं ने संपत्ति के लिए आरक्षित मूल्य 490 करोड़ रुपये रखा है। सूत्रों के अनुसार 26 जून को इसके लिए नीलामी होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड