जरुरी जानकारी | कॉफी डे लिमिटेड के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर अगली सुनवाई तक एनसीएलएटी की रोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने लोकप्रिय रेस्तरां कैफे कॉफी डे (सीसीडी) की मालिक कंपनी कॉफी डे ग्लोबल लिमिटेड (सीडीजीएल) को राहत प्रदान करते हुए उसके खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने के राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के आदेश पर अगली सुनवाई होने तक रोक लगा दी है।

नयी दिल्ली, 11 अगस्त राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने लोकप्रिय रेस्तरां कैफे कॉफी डे (सीसीडी) की मालिक कंपनी कॉफी डे ग्लोबल लिमिटेड (सीडीजीएल) को राहत प्रदान करते हुए उसके खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने के राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के आदेश पर अगली सुनवाई होने तक रोक लगा दी है।

एनसीएलएटी की दो सदस्यीय चेन्नई पीठ ने शुक्रवार को अंतरिम आदेश में अंतरिम समाधान पेशेवर और उसके वित्तीय ऋणदाता इंडसइंड बैंक को नोटिस जारी करते हुए एनसीएलटी की बेंगलुरु पीठ द्वारा जारी आदेश पर रोक लगा दी।

एनसीएलएटी ने कहा कि उसने पाया कि इस अपील में कुछ तर्कपूर्ण बिंदु शामिल हैं, इसलिए, हम उन प्रतिवादियों को एक औपचारिक नोटिस जारी करते हैं जो पहले से ही कैविएट पर हैं, जिससे वे अपना जवाब दाखिल कर सकें।

न्यायाधिकरण ने आईआरपी और इंडसइंड बैंक को दो सप्ताह के भीतर 25 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और मामले को 20 सितंबर, 2023 को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।

न्यामूर्ति राकेश कुमार जैन और श्रीशा मेर्ला की पीठ ने कहा कि इस दौरान अगली सुनवाई तक दिए गए आदेश पर रोक लगी रहेगी।

एनसीएलएटी का आदेश सीडीजीएल की निलंबित निदेशक और दिवंगत वीजी सिद्धार्थ की पत्नी मालविका हेगड़े की याचिका पर आय़ा है।

इससे पहले 20 जुलाई को एनसीएलटी ने कंपनी के ऋणदाता इंडसइंड बैंक की याचिका पर आदेश दिया था। बैंक ने कंपनी पर 94 करोड़ रुपये का बकाया होने का दावा किया था।

जुलाई, 2019 में संस्थापक अध्यक्ष वी जी सिद्धार्थ के निधन के बाद कॉफी डे एंटरप्राइजेज संकट में है। यह संपत्ति समाधान के माध्यम से अपने कर्ज को कम कर रही है। संकट शुरू होने के बाद से अब उसके कर्ज में काफी कमी आ चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड