जरुरी जानकारी | एनसीएलएटी ने गूगल, सीसीआई से ‘प्ले स्टोर बिलिंग नीति’ पर जवाब मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी ने शुक्रवार को दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल और भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग (सीसीआई) सहित अन्य पक्षों को ‘प्ले स्टोर बिलिंग’ नीति के खिलाफ दायर याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

नयी दिल्ली, 10 मई अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी ने शुक्रवार को दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल और भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग (सीसीआई) सहित अन्य पक्षों को ‘प्ले स्टोर बिलिंग’ नीति के खिलाफ दायर याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) की दो-सदस्यीय पीठ ने मामले की संक्षिप्त सुनवाई के बाद प्रतिवादियों को एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा।

पीठ ने मामले की आगे की सुनवाई के लिए 24 मई की तारीख तय की है।

अपीलीय न्यायाधिकरण का यह निर्देश भारतीय प्रसारण और डिजिटल फाउंडेशन (आईबीडीएफ), भारतीय डिजिटल मीडिया उद्योग फाउंडेशन, पीपल इंटरएक्टिव इंडिया (जो विवाह पोर्टल शादी डॉट कॉम का संचालन करता है) और कुकू एफएम ऑपरेटर मेबिगो लैब्स की याचिकाओं पर आया है।

इन इकाइयों ने प्रतिस्पर्द्धा आयोग द्वारा पारित उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उसने 20 मार्च 2024 को ‘प्ले स्टोर बिलिंग’ नीति के खिलाफ अंतरिम राहत देने और गूगल को शुल्क एकत्र करने से रोकने से इनकार कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\