जरुरी जानकारी | एनसीएलएटी के न्यायिक सदस्य गूगल मामले की सुनवाई से अलग हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के एक न्यायिक सदस्य ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी गूगल पर लगाए गए 936.44 करोड़ रुपये के जुर्माने की अपील पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है।

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के एक न्यायिक सदस्य ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी गूगल पर लगाए गए 936.44 करोड़ रुपये के जुर्माने की अपील पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है।

एनसीएलएटी की एक पीठ ने सोमवार को यह आदेश दिया कि गूगल की अपील को उस पीठ के पास सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए जिसमें न्यायमूर्ति राकेश कुमार शामिल न हों। यह आदेश देने वाली पीठ में न्यायमूर्ति कुमार के अलावा आलोक श्रीवास्तव भी शामिल थे।

इस पीठ ने अपीलीय न्यायाधिकरण के चेयरमैन की अगुवाई वाली पीठ के समक्ष गूगल की अपील को सुनवाई के लिए रखने को कहा है। इसके लिए एनसीएलएटी की रजिस्ट्री को निर्देश दिया गया है।

भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग (सीसीआई) ने गत 25 अक्टूबर को एंड्रॉयड प्रणाली का बेजा फायदा उठाने का दोषी पाते हुए गूगल पर 936.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके अलावा गूगल के प्लेस्टोर मंच पर उपलब्ध ऐप के मामले में एकाधिकार को भी गलत बताया था।

इसके पहले न्यायमूर्ति कुमार और श्रीवास्तव की पीठ ने गत 11 जनवरी को गूगल को अंतरिम राहत देने से मना कर दिया था। इसके साथ ही उसने जुर्माने की राशि का 10 प्रतिशत अपीलीय न्यायाधिकरण की रजिस्ट्री के पास जमा कराने और 17 अप्रैल तक सुनवाई स्थगित रखने को कहा था।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\