जरुरी जानकारी | एनसीएलएटी ट्विन स्टार की अधिग्रहण बोली के खिलाफ धूत की याचिका पर सुनवाई को राजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वेणुगोपाल ने ट्विन स्टार टेक्नोलॉजीज को वीडियोकॉन समूह की 13 कंपनियों के लिए 2,962 करोड़ रुपये की अधिग्रहण बोली को मंजूरी देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के आदेश को चुनौती दी थी।

वेणुगोपाल ने ट्विन स्टार टेक्नोलॉजीज को वीडियोकॉन समूह की 13 कंपनियों के लिए 2,962 करोड़ रुपये की अधिग्रहण बोली को मंजूरी देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के आदेश को चुनौती दी थी।

न्यायाधिकरण ने इस मामले में समाधान पेशेवर, ऋणदाताओं और ट्विन स्टार टेक्नोलॉजीज को नोटिस जारी कर 17 सितंबर तक जवाब देने का निर्देश दिया है।

एनसीएलएटी ने कहा, ‘‘हमने अलग-अलग पक्षों की दलीलों पर विचार किया है। अपील स्वीकार कर ली गई है और प्रतिवादियों को 15 सितंबर, 2021 तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। वही 17 सितंबर, 2021 तक प्रत्युत्तर दाखिल किया जा सकता है।’’

न्यायमूर्ति जे के जैन और न्यायमूर्ति ए के मिश्रा की दो सदस्यीय पीठ ने इस याचिका को 20 सितंबर, 2021 को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।

इससे पहले नौ जून, 2021 को एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने कर्ज में डूबे वीडियोकॉन समूह की 13 कंपनियों के लिए ट्विन स्टार टेक्नोलॉजीज द्वारा 2,962 करोड़ रुपये की अधिग्रहण बोली को मंजूरी दी थी।

समूह के दो असंतुष्ट लेनदारों बैंक ऑफ महाराष्ट्र तथा आईएफसीआई लि. द्वारा दायर याचिकाओं पर हालांकि अपीलीय न्यायाधिकरण यानी एनसीएलएटी ने 19 जुलाई को एनसीएलटी के आदेश पर रोक लगा दी थी।

इस हफ्ते की शुरुआत में सात सितंबर को एनसीएलएटी ने रोक की अवधि 20 सितंबर तक बढ़ा दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई इसी दिन होनी है।

वही धूत ने एनसीएलएटी के समक्ष दायर अपनी याचिका में एनसीएलटी की मुंबई पीठ द्वारा पारित आदेश को रद्द करने का आग्रह किया है।

उन्होंने ऋणदाताओं को दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) की धारा 12 के तहत उनके द्वारा प्रस्तुत 31,789 करोड़ रुपये की समाधान योजना पर भी विचार करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

उन्होंने अपनी याचिका में समाधान पेशेवर की भूमिका पर भी सवाल उठाया है और कहा है कि उन्हें सभी बोलीदाताओं को सूचना ज्ञापन (निविदा फॉर्म) में वीडियोकॉन समूह की विदेशी तेल और गैस संपत्तियों का उल्लेख करना चाहिए था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\