देश की खबरें | एनसीबी शनिवार को दीपिका सहित तीन अभिनेत्रियों का बयान दर्ज करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलसिले में शनिवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान का बयान दर्ज कर सकता है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 26 सितंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलसिले में शनिवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान का बयान दर्ज कर सकता है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड-मादक पदार्थों के कथित गठजोड़ की जांच के सिलसिले में बुधवार को इन तीनों अभिनेत्रियों को समन भेजा था।

यह भी पढ़े | अमृतसर की बेटी Hissaa ने रचा इतिहास, 16 वर्षीय छात्रा को मुफ्त में NASA की यात्रा करने का मिला मौका, Astrophysicist बनने की है ख्वाहिश.

उन्होंने कहा, “अभिनेत्रियां आज दक्षिण मुंबई स्थित एनसीबी के कार्यालय पहुंचेंगी।”

अधिकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने एनसीबी कार्यालय के बाहर पर्याप्त सुरक्षा तैनात की है।

यह भी पढ़े | Manmohan Singh Birthday 2020: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- इनकी तरह गहराई वाले PM की कमी महसूस कर रहा है भारत.

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को भी शनिवार को पूछताछ में शामिल होने को कहा गया है। करिश्मा अपना बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को एनसीबी के सामने पेश हुई थीं।

एनसीबी के सूत्रों ने बताया था कि करिश्मा प्रकाश के वॉट्सऐप चैट से किसी ‘डी’ के साथ हुई उनकी बातचीत का पता चला और केंद्रीय एजेंसी जानना चाहती है कि यह व्यक्ति कौन है।

अधिकारी ने कहा कि राजपूत की टैलेंट मैनेजर जया साहा से पूछताछ के दौरान भी एनसीबी को कुछ महत्वर्ण जानकारियां मिलीं।

उन्होंने बताया कि इन अभिनेत्रियों का नाम अन्य आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आया।

सूत्रों के मुताबिक अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के दौरान अभिनेत्री सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम सामने आया था।

रकुल प्रीत सिंह ने शुक्रवार को अपना बयान दर्ज कराया। उनसे करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई।

धर्मा प्रोडक्शंस के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि से भी शुक्रवार को एनसीबी द्वारा पूछताछ की गई।

ऐसी खबरें थीं कि दीपिका के पति अभिनेता रणवीर सिंह ने एजेंसी से पूछा है कि क्या वह उनकी पत्नी से पूछताछ के दौरान वहां मौजूद रह सकते हैं।

हालांकि, एनसीबी ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि उन्हें ऐसा कोई अनुरोध नहीं मिला है।

एनसीबी ने राजपूत की मौत के बाद सामने आए मादक पदार्थ मामले की जांच शुरू की थी।

राजपूत (34) 14 जून को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\