एजेंसी न्यूज

मुंबई और ठाणे में नशे के सौदागरों पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का प्रहार, 5 पकड़े गए

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई और ठाणे में तीन स्थानों पर छापा मारकर विभिन्न मादक पदार्थ जब्त किये। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई और ठाणे में नशे के सौदागरों पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का प्रहार, 5 पकड़े गए
ड्रग्स/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

मुंबई, 29 मार्च : स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने मुंबई (Mumbai) और ठाणे (Thane) में तीन स्थानों पर छापा मारकर विभिन्न मादक पदार्थ जब्त किये. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. यह भी पढ़े:  महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार जारी, पिछले 24 घंटे में 40,414 नए मामले, 108 लोगों की मौत

अधिकारी ने बताया कि चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक किशोरी को हिरासत में लिया गया है. अभियान शनिवार रात शुरू हुआ था और रविवार सुबह तक जारी रहा। इस दौरान एनसीबी ने गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से 165 ग्राम मेफेड्रोन, एलएसडी के 20 ब्लाट्स (0.5 ग्राम), एमडीएमए / एक्स्टसी की आठ ग्राम गोलियां जब्त की.

छापेमारी उपनगरीय माहिम और अंधेरी और पड़ोसी ठाणे में की गई. आरोपियों की पहचान मार्क डीकोस्टा, अब्दुल कादिर, नाजिया शेख, इमरान शेख और एक किशोरी के रूप में की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2021 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).