एजेंसी न्यूज

एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने पुलिस पर निगरानी का आरोप लगाया, शिकायत दर्ज कराई

हाल में एक क्रूज जहाज पर मादक पदार्थ का भंडाफोड़ करने के मामले की जांच कर रहे स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने मुंबई में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि दो पुलिस वाले उनकी गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे.

एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने पुलिस पर निगरानी का आरोप लगाया, शिकायत दर्ज कराई
एनसीबी ऑफिसर समीर वानखेड़े और पत्नी क्रांति रेडकर (Photo Credits : Instagram)

मुंबई, 12 अक्टूबर : हाल में एक क्रूज जहाज पर मादक पदार्थ का भंडाफोड़ करने के मामले की जांच कर रहे स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) ने मुंबई में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि दो पुलिस वाले उनकी गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे. एनसीबी के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

एनसीबी अधिकारी के अनुसार, वानखेड़े नियमित रूप से उपनगर ओशिवारा में कब्रिस्तान जाते थे, जहां उनकी मां को 2015 में उनकी मृत्यु के बाद दफनाया गया था. उन्होंने कहा कि कथित तौर पर ओशिवारा थाने के दो अधिकारी कब्रिस्तान गए और वानखेड़े की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी फुटेज लिया. यह भी पढ़ें : UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, अखिलेश यादव आज कानपुर से ‘समाजवादी विजय यात्रा’ की करेंगे शुरुआत

वानखेड़े ने कथित निगरानी पर ध्यान दिया और मामले को लेकर महाराष्ट्र पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया. एनसीबी के अधिकारी ने कहा कि वानखेड़े ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और इस दावे के समर्थन में ओशिवारा कब्रिस्तान के सीसीटीवी फुटेज भी संलग्न किए गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2021 08:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).