देश की खबरें | एनसीबी ने मुम्बई से 15 लाख रुपये कीमत की ‘मेफेड्रोन’ जब्त की, तीन लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुम्बई से प्रतिबंधित ड्रग ‘मेफेड्रोन’ जब्त की है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
मुम्बई, दो फरवरी स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुम्बई से प्रतिबंधित ड्रग ‘मेफेड्रोन’ जब्त की है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर एजेंसी ने सोमवार देर रात माहिम इलाके में एक फ्लैट पर छापा मारा था।
उन्होंने बताया कि जब्त ‘मेफेड्रोन’ की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये है। जांच दल ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ जारी है।
एनसीबी ने पिछले महीने दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में छापेमारी कर एक बड़े मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ किया था।
उसने भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के गुर्गे परवेज खान उर्फ चिंकू पठान को भी मादक पदार्थ जब्ती के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।
अधिकारी ने बताया कि डोंगरी इलाके में मादक पदार्थ की इकाई स्थापित करने वाले आरिफ भुजवाला को भी गिरफ्तार किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2021 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

