देश की खबरें | एनसीबी ने मुंबई से 15 लाख रुपये कीमत की ‘मेफेड्रोन’ जब्त की, तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई से प्रतिबंधित ड्रग ‘मेफेड्रोन’ जब्त की है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई, दो फरवरी स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई से प्रतिबंधित ड्रग ‘मेफेड्रोन’ जब्त की है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर एजेंसी ने सोमवार देर रात माहिम इलाके में एक फ्लैट पर छापा मारा था। उन्होंने बताया कि जब्त 136 ग्राम ‘मेफेड्रोन’ की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये है।

अधिकारी ने बताया कि जांच दल ने मादक पदार्थ के संदिग्ध तस्कर मोहम्मद बिलाल और शेख गुलाम गौस से मिली सूचना के आधार पर उनके सरगना शहबाज शाह आलम शेख को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि एनसीबी मादक पदार्थ के स्रोत और कहां पर इसकी आपूर्ति होने वाली थी, इसका पता लगा रही है।

एनसीबी ने पिछले महीने दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में छापेमारी कर एक बड़े मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ किया था।

उसने भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के गुर्गे परवेज खान उर्फ ​​चिंकू पठान को भी मादक पदार्थ जब्ती के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने बताया कि डोंगरी इलाके में मादक पदार्थ की इकाई स्थापित करने वाले आरिफ भुजवाला को भी गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड