देश की खबरें | एनसीबी ने मुंबई में क्यूरेटेड मारिजुआना, नकदी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य मुंबई में नशीला पदार्थ और 1.5 लाख रुपये की नकदी रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 13 अप्रैल मध्य मुंबई में नशीला पदार्थ और 1.5 लाख रुपये की नकदी रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की एक टीम ने सोमवार को परेल गांव में तलाशी ली और गणेश अधेरे और सिद्धांत अमीन को 310 ग्राम क्यूरेटेड हाइड्रोपोनिक मारिजुआना और 1.5 लाख रुपये नकद के साथ पकड़ा।
उन्होंने बताया कि दोनों अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित एक ड्रग्स मामले में एक संदिग्ध साहिल शाह उर्फ फ्लैको द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से कथित तौर पर जुड़े हैं।
अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी कई तरह के मादक पदार्थ वितरित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि मारिजुआना की क्यूरेटेड कलियां महंगी होती हैं, जो यूरोप, कनाडा और अमेरिका से आयात की जाती हैं।
आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2021 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

