देश की खबरें | एनसीबी ने ड्रग्स मामले में सुशांत के दोस्त को हैदराबाद से गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पिछले साल हुई मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स मामले में अभिनेता के साथ उनके फ्लैट में रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया है।
मुंबई, 28 मई नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पिछले साल हुई मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स मामले में अभिनेता के साथ उनके फ्लैट में रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया है।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पिठानी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया और मुंबई लाया गया है।
पिठानी राजपूत का दोस्त था और मुंबई की उपनगरी बांद्रा स्थित दिवंगत नेता के मकान में उनके साथ रह रहा था।
अधिकारी ने बताया कि ड्रग मामले में पिठानी की कथित भूमिका अभिनेता की मौत के बाद उभरी थी जो एनसीबी की जांच के दौरान सामने आई और इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है।
क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एनसीबी की एक टीम ने पिठानी की तलाश शुरू की थी और उसके हैदराबाद में होने की जानकारी मिली थी।
राजपूत (34) 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत मिले थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2021 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

