देश की खबरें | एनसीबी ने फिल्म उद्योग के लोगों को मादक पदार्थों की आपूर्ति के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो फिल्म और टीवी उद्योग से जुड़े लोगों को कथित तौर पर मादक पदार्थों की आपूर्ति करता था। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, पांच नवंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो फिल्म और टीवी उद्योग से जुड़े लोगों को कथित तौर पर मादक पदार्थों की आपूर्ति करता था। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ब्यूरो के अधिकारी ने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ (ड्रग्स) मामले में भी उसका नाम सामने आया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस नेता मदन मोहन झा का ओवैसी की पार्टी पर बड़ा आरोप, कहा- भाजपा से मिली हुई है एआईएमआईएम.

उन्होंने बताया कि आरोपी अब्दुल वाहिद को बुधवार को मुंबई के अंधेरी इलाके में आजाद नगर मेट्रो स्टेशन से पकड़ा गया। उसके पास से 650 ग्राम गांजा, कुछ मेफेड्रोन और चरस, 1.75 लाख रुपये और एक कार बरामद की गई।

अधिकारी ने कहा कि वाहिद का पकड़ा जाना एक बड़ी कामयाबी है क्योंकि वह फिल्म उद्योग और टीवी धारावाहिकों से जुड़े लोगों को ड्रग्स की आपूर्ति कर रहा था।

यह भी पढ़े | Farm Bill: पंजाब और हरियाणा में किसानों ने फार्म लॉ के विरोध में किया चक्का जाम.

एनसीबी ने इससे पहले सुशांत की मौत के मामले में अपनी जांच के सिलसिले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। चक्रवर्ती फिलहाल जमानत पर हैं।

एनसीबी ने हाल ही में जांच के सिलसिले में कुछ बॉलीवुड हस्तियों से भी पूछताछ की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\