देश की खबरें | हेरोइन की तस्करी करने के आरोप में एनसीबी ने चार अफगान नागरिकों को दिल्ली में गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को दावा किया कि उसने मादक पदार्थ तस्करी के एक अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 380 ग्राम हेरोइन जब्त की है।
नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को दावा किया कि उसने मादक पदार्थ तस्करी के एक अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 380 ग्राम हेरोइन जब्त की है।
ब्यूरो ने कहा कि उसने प्रतिबंधित सामग्री एक पार्सल से बरामद की है जो कुरियर कंपनी के जरिये अफगानिस्तान से दिल्ली 30 सितंबर को पहुंचा था और जिसमें पुर्जे थे।
एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक केपीएस मल्होत्रा को उद्धृत करते हुए जारी बयान में कहा गया, ‘‘मामले की आगे जांच की गई तो चार अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया गया जो शरणार्थी के तौर पर दिल्ली में रहते हैं।’’
उन्होंने बताया, ‘‘ वे दुभाषिये के भेस में मादक पदार्थ का कारोबार करते थे।’’
मल्होत्रा ने कहा कि हेरोइन का कारोबार करने वाला मुख्य सरगना अफगानिस्तान में है और उसने शिनाख्तों का बहु-स्तर स्थापित किया है ताकि पार्सल प्राप्त करने वाले को एक दूसरे की पहचान का पता नहीं चल सके।
एनसीबी अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपी न्यायिक हिरसत में हैं और मामले की जांच चल रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन की वजह से अफगानिस्तान में मौजूद मादक पदार्थ तस्करों ने नया रास्ता अख्तियार किया है और वे कुरियर पार्सल के जरिये हेरोइन की तस्करी कर रहे हैं।’’
इससे पहले वाले वे इंसानी कुरियर का इस्तेमाल करते थे जो हेरोइन निगल लेते थे और उसे भारत पहुंचाते थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)