जरुरी जानकारी | एनबीसीसी सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम का पुनर्विकास करेगी, एनएफडीसी के साथ समझौता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीसीसी लिमिटेड ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रतिष्ठित सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम परिसर के पुनर्विकास के लिए राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के साथ एक शुरुआती समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
नयी दिल्ली, तीन जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीसीसी लिमिटेड ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रतिष्ठित सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम परिसर के पुनर्विकास के लिए राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के साथ एक शुरुआती समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
बृहस्पतिवार को शेयर बाजार दी जानकारी में कहा गया है कि सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम परिसर के व्यापक नवीनीकरण और पुनर्विकास के लिए दो जुलाई, 2025 को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
एनबीसीसी परियोजना प्रबंधन सलाहकार (पीएमसी) के रूप में काम करेगी और परियोजना की संकल्पना से लेकर क्रियान्वयन तक के लिए जिम्मेदार होगी। पुनर्विकास के तहत एनएफडीसी पीएमसी शुल्क के साथ वास्तविक परियोजना लागत की प्रतिपूर्ति करेगा।
एनबीसीसी ने कहा कि दक्षिण दिल्ली में स्थित और 5.5 एकड़ में फैला सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम चार दशक से अधिक समय से भारत की कलात्मक और सिनेमाई अभिव्यक्ति का दिल रहा है।
कंपनी ने कहा, “साल 1982 में एशियाड के दौरान इसके निर्माण के साथ ही इसमें चार सभागार और 2,600 से अधिक लोगों की संयुक्त क्षमता वाली बैठक व्यवस्था है। इसने वैश्विक फिल्म समारोहों और संगीत समारोहों से लेकर उच्चस्तरीय सार्वजनिक चर्चा तक, सबका आयोजन किया है।”
उन्नत परिसर में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे की सुविधा होगी, साथ ही इसके सांस्कृतिक महत्व को संरक्षित रखते हुए सभी नियामक संहिताओं, विरासत संबंधी दिशानिर्देशों और हरित भवन प्रोटोकॉल का अनुपालन किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

