एजेंसी न्यूज

एनबीए के नए चीन प्रमुख के सामने प्रशंसकों को खेल से दोबारा जोड़ने की मुश्किल चुनौती

एनबीए ने मंगलवार को माइकल को चीन में अपना मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया और पिछले साल अक्टूबर में ह्यूस्टन रॉकेट्स के महाप्रबंधक डेरिल मूरे के हांगकांग में विरोध प्रदर्शन के समर्थन में ट्वीट करने के बाद उन्हें चीन में रिश्ते सुधारने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एनबीए के नए चीन प्रमुख के सामने प्रशंसकों को खेल से दोबारा जोड़ने की मुश्किल चुनौती

मीडिया और बास्केटबॉल प्रशंसकों ने ऐसा दावा किया है।

एनबीए ने मंगलवार को माइकल को चीन में अपना मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया और पिछले साल अक्टूबर में ह्यूस्टन रॉकेट्स के महाप्रबंधक डेरिल मूरे के हांगकांग में विरोध प्रदर्शन के समर्थन में ट्वीट करने के बाद उन्हें चीन में रिश्ते सुधारने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मूरे के ट्वीट से चीन सरकार और बास्केटबॉल प्रशंसक नाराज हो गए थे जिससे सरकारी प्रसारणकर्ता सीसीटीवी ने मैच दिखाने बंद कर दिए और अमेरिका के बाहर एनबीए को अपने सबसे बड़े बाजार से हाथ धोना पड़ा।

अमेरिका के डेरेक चांग की जगह लेने वाले माइकल पहले भी एनबीए के साथ काम कर चुके हैं और उन्होंने चीन में इस ब्रांड को बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह एक जून को पद संभालेंगे।

प्रमुख खेल वेबसाइट हूपू पर डाली गई पोस्ट में हालांकि कहा गया कि मूरे को बर्खास्त करने पर ही चीन के प्रशंसका लौटेंगे।

ऐसी ही एक पोस्ट में कहा गया, ‘‘सबसे समझदारी वाली चीज यह होगी कि मूरे को बर्खास्त किया जाए और एनबीए आधिकारिक तौर पर माफी मांगे, नहीं तो कुछ नहीं बदलेगा।’’

ग्लोबल टाइम्स समाचार पत्र ने शीर्षक लगाया ‘बाजार वापस हासिल करने के लिए चीन मूल के व्यक्ति को एनबीए चीन का प्रमुख बना पर्याप्त नहीं होगा।’ इसमें कहा गया, ‘‘ऐसा नहीं है कि एनबीए इसे नहीं समझता, बस वे ऐसा करते नहीं हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).