खेल की खबरें | एनबीए, यूनियन ने कड़े किये कोरोना प्रोटोकॉल, कई और मैच स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लीग और यूनियन ने कहा कि अगले दो सप्ताह तक घर में होने पर खिलाड़ियों और स्टाफ को अपने घरों में और खेलने के दिनों में होटल के भीतर ही रहना होगा ।

लीग और यूनियन ने कहा कि अगले दो सप्ताह तक घर में होने पर खिलाड़ियों और स्टाफ को अपने घरों में और खेलने के दिनों में होटल के भीतर ही रहना होगा ।

एनबीए टीमों ने नवंबर के आखिर से कोरोना जांच शुरू कर दी थी और 48 खिलाड़ी पॉजिटिव पाये गए । पिछले चार सप्ताह में सात खिलाड़ी पॉजिटिव पाये गए हैं ।

नये नियमों के तहत मैच से पहले लॉकर रूम में कोई बैठक दस मिनट से अधिक समय की नहीं होगी और इसमें भाग लेने वाले सभी लोगों को मास्क पहनना होगा ।

इसके अलावा कोर्ट पर भी खिलाड़ियों को अपने साथियों से शारीरिक संपर्क से बचना होगा । कोहनी टकराकर ही काम चलाना होगा । इसके साथ ही खिलाड़ी के गेम से बाहर होने पर वह बिना मास्क के ‘कूल डाउन कुर्सी’ पर बैठ सकत है लेकिन अपनी निर्धारित सीट पर बैठने पर मास्क लगाना होगा ।

मंगलवार को टीमों से मिली जानकारी के अनुसार कम से कम 36 खिलाड़ी कोरोना संक्रमण या प्रोटोकॉल से जुड़े मसलों से जूझ रहे हैं ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\