एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी है।

देश की खबरें | नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या की

रायपुर, तीन जनवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी है।

कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में बदरंगी गांव के बाजार में नक्सलियों ने महेश बघेल (28) की गोली मारकर हत्या कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि जब बघेल बाजार में था तब नक्सलियों का एक दल वहां पहुंचा और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने बघेल की हत्या क्यों की है, इसका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने घटनास्थल से कोई बैनर, पोस्टर बरामद नहीं किया है। पुलिस को आशंका है कि नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में बघेल की हत्या की है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

राज्य के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने शनिवार को पुलिस का मुखबिर होने के शक में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की हत्या कर दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2022 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).