एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का इनामी नक्सली ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का इनामी नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा (छ.ग.), 30 जून छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नेडानार गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने कटेकल्याण एरिया कमेटी के सदस्य डेंगा देवा उर्फ महंगू को मुठभेड़ में मार गिराया है। महंगू के ऊपर पांच लाख रुपये का इनाम था।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद डीआरजी दल को गश्त में रवाना किया गया था। दल जब नेडानार गांव के जंगल में पहुंचा तब दोपहर बाद लगभग 2.30 बजे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां एक नक्सली का शव बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि नक्सली की पहचान कटेकल्याण एरिया कमेटी के सदस्य महंगू के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2022 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).