एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या

बीजापुर, 26 अगस्त छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने सीतु माड़वी की हत्या कर दी है।

पुलिस को जानकारी मिली है कि नक्सलियों ने रविवार सुबह भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के जैगुर गांव के करीब जन अदालत लगाकर माड़वी की हत्या कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद आज सुबह पुलिस की टीम को इलाके के लिए रवाना किया गया।

उन्होंने बताया, ''प्रारंभिक जांच के अनुसार नक्सली सीतु माड़वी और एक अन्य ग्रामीण को अपने साथ ले गए थे। जन अदालत में माड़वी की हत्या करने के बाद उन्होंने एक अन्य व्यक्ति को छोड़ दिया।''

अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों की भैरमगढ़ क्षेत्रीय समिति ने घटनास्थल पर पर्चे फेंके हैं, जिसमें उन्होंने हत्या की जिम्मेदारी ली है तथा माड़वी पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2024 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).