देश की खबरें | नक्सलियों ने की अपने एक पूर्व साथी की हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने अपने एक पूर्व साथी की हत्या कर दी है।
बीजापुर (छत्तीसगढ़), 20 जुलाई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने अपने एक पूर्व साथी की हत्या कर दी है।
बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पदेड़ा गांव में नक्सलियों ने अपने पूर्व साथी राजू वेंजाम (28) की हत्या कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों का एक हथियारबंद समूह इस महीने की 18 तारीख को पदेड़ा गांव पहुंचा और खेत में काम रहे राजू का अपहरण कर लिया। बाद में नक्सलियों ने धारदार हथियार से राजू की हत्या कर दी और शव को फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने राजू के शव को बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि राजू पहले नक्सलियों का साथी था। बाद में वह संगठन से वापस लौट आया और अपने गांव में खेती करने लगा।
उन्होंने बताया कि राजू ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया था। मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावर नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
राज्य के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने इस महीने अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की हत्या की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2021 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

