देश की खबरें | बीजापुर में नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या कर दी।
बीजापुर, 22 सितंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या कर दी।
बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत फुतकेल गांव में सोमवार की रात नक्सलियों ने ग्रामीण दासर रमन्ना (36 वर्ष) की हत्या कर दी।
यह भी पढ़े | Delhi DTC Bus: राजधानी दिल्ली में सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों में होगी कैशलेस ई-टिकटिंग.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि लगभग 25 हथियारबंद नक्सली सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे फुतकेल गांव पहुंचे। इस दौरान रमन्ना और उसका परिवार सोया हुआ था।
उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने रमन्ना को बाहर निकाला और जब उनकी पत्नी रामकुमारी उसे बचाने घर से बाहर निकली तब नक्सलियों ने उसे बंदूक और चाकू दिखाकर भीतर ही रहने के लिए कहा। वहीं, पड़ोसियों को भी नक्सलियों ने घर में रहने के लिए कहा। बाद में नक्सलियों ने रमन्ना पर पुलिस के लिए मुखबीरी करने का आरोप लगाया और उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से चले गए।
यह भी पढ़े | Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सीमा के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शव को बरामद कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि हमलावर नक्सलियों की खोज में पुलिस दल को रवाना किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2020 08:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

